दिल्ली अंतरराष्ट्री हवाई अड्डा एशिया का व्यस्ततम हवाई अड्डा मेसे है । इसका अधिकतम विस्तार किया जा चुका है । सुरक्षा मानकों के अनुसार अब यहां विस्तार करना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन और खतरे को आमंत्रित करना होगा ।
एसे मे दिल्ली ,हरियाणा , उत्तर प्रदेश जैसे करीबी राज्यों के अंतरराष्ट्रीय यात्रीगण के लिए सुविधा के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है ।
हलाकी यह दिल्ली एयरपोर्ट से काफी दूरी पर है और कनेक्टीविटी भी पूरा नही है एसे मे यात्री यहां से यात्रा करना कितना पसंद करेंगे यह आने वाले दिनों मे स्पष्ट होगा ।
आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपना संचालन शुरू कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट सुबह 8:05 बजे जेवर स्थित एयरपोर्ट पर उतरी।
इसके बाद वापसी में इंडिगो की फ्लाइट 6E-2279 शाम 6:55 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगी और रात 8 बजे तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है।
Editor- Amit Jha
0 Comments