भारत के प्राधानमंत्री के तौर पर मोदी जी के 12 साल पूरे होने पर BJP ने ट्विटर पर पोस्ट लिखा -

आज हम एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं। आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा है। हमारे प्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 62 वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है।
बिना थके, बिना रुके और बिना कोई दाग के मोदी जी का कार्यकाल बहुत ही प्रशंसनीय है। उनकी स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व भारतीय इतिहास का स्वर्णिम कालखंड है।
मोदी जी ने गुरु नानक देव जी के "सत्ता को सेवा" तथा "संविधान को प्रशासन का धर्मग्रंथ" मानने के आदर्शों और गुरु रामदास जी के निष्काम कर्मयोगी के संदेश को "प्रधानसेवक" बनकर चरितार्थ करने का काम किया है। उन्होंने 'उपभोग शून्य स्वामी' की कल्पना को चरितार्थ करके हमेशा राष्ट्र प्रथम के भाव को आगे बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्षों में देश के अनेक भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों को सम्मान मिला। उन्होंने दशकों पुरानी नक्सलवाद, आतंकवाद और धारा 370 आदि की समस्या को 12 वर्षों में समाप्त किया।

आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। चाहे महिला सशक्तिकरण की बात हो, किसानों या युवाओं की सशक्तिकरण की बात हो... हर वर्ग का विकास हुआ है। आज कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है।
यही नहीं, मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज crisis management का वैश्विक मॉडल बनकर उभरा है, जिसका विश्वभर में शोध हो रहा है।
मोदी जी का एक साधारण परिवार से निकलकर 25 वर्षों तक लगातार जनता का विश्वास प्राप्त करना... भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत का प्रमाण है।
यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, संकल्प और आकांक्षाओं की विजय है।
Editor- Amit Jha
0 Comments