दिल्ली , गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश यह एसे प्रदेश हैं जहां ज्यादा पतंग उड़ाएजाते हैं और घटनाए आयदिन होती रहती है ।
हालही मे एक घटना के बाद , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझे से मौत अब हादसा नहीं, हत्या मानी जाएगी। CM योगी ने कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली मौतों को गंभीर अपराध की श्रेणी में लिया जाए और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और स्टॉक पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने पुलिस को छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि प्रतिबंध के बावजूद यह जानलेवा मांझा बाजारों में उपलब्ध कैसे हो रहा है।
Editor- Amit Jha
0 Comments