हाई है तो जरूरी नही आपकी गारी सरपट भागेगी , कहीं गड्ढ़ा कही जाम आपकी यात्रा को असहज कर सकता है । एसा ही कुछ एक बिजनेसमैन के साथ हुवा ।
मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर दुर्घटना के बाद लगे भीषण जाम में पिनेकल इंडस्ट्रीज और EKA मोबिलिटी के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता करीब 8 घंटे तक फंसे रहे।
इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से पुणे पहुंचे। डॉ. मेहता ने जाम की एरियल तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लाखों लोग 18 घंटे से जाम में फंसे हुए हैं।
ऐसी आपात स्थितियों के लिए एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगहों पर इमरजेंसी एग्ज़िट की योजना होनी चाहिए, जिन्हें खोलकर गाड़ियों को वापस मोड़ा जा सके।
उन्होंने एक्सप्रेसवे के पास अलग-अलग स्थानों पर आपात निकासी के लिए हेलिपैड को अनिवार्य करने का सुझाव भी दिया है।
Editor- Amit Jha
0 Comments