करैरा मे सिस्टम पर सानदार 'गोबर' का तमाचा।
महिला पार्षद ने सरकारी दफ्तर के बाहर खाली करवा दी ट्रॉली, वजह जानकर चौंक जाएंगे
शिवपुरी जिले की करैरा तहसील से विरोध प्रदर्शन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है. वार्ड में फैली गंदगी और अधिकारियों की अनदेखी से नाराज एक महिला पार्षद ने 'गांधीवादी' तरीके के बजाय 'कीचड़ का जवाब गंदगी' से देने का फैसला किया।
करैरा के वार्ड नंबर 15 से खुशबू यादव पार्षद हैं। उनका कहना है कि 4 साल बीत गए, न तो सड़कों का ही निर्माण हुआ है और न ही उनके वार्ड में साफ सफाई का काम हो रहा है।
0 Comments