अब करोड़ लगाओ और मात्र ₹1 में जमीन पाओ। बिहार में पलायन रोकने का मास्टरप्लान, सुरक्षा और बिजली की गारंटी भी ।

बिहार सरकार ने राज्य से मजदूरों के पलायन को जड़ से खत्म करने के लिए 'मिशन मोड' में काम शुरू कर दिया है।
गुजरात मॉडल की तर्ज पर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने एक ऐसी नीति पेश की है, जिसने औद्योगिक जगत में हलचल मचा दी है।
बिहार राज्य उद्यमी और व्यवसाय आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला ने दावा किया, ''आने वाले कुछ सालों में बिहार से मजदूरों का पलायन रुक जाएग। आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला ने कहा कि बिहार 2005 से पहले एक बीमारू प्रदेश था।
20 साल पहले हम लोगों ने देखा कि अपहरण, लूटपाट और हत्या उद्योग हो गया था, लेकिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन ने बिहार में इतना बदलाव ला दिया है कि बिहार के आगे कोई प्रदेश दिख ही नहीं रहा है।
विकास के नाम पर बयार बह रही है। गुजरात की तर्ज पर यहां भी उद्योग धंधे लग रहे हैं। बड़े-बड़े उद्योग लग रहे हैं, निवेशकों का आना शुरू हो गया है।
Editor- Amit Jha
उन्होंने कहा कि निवेशक दूसरे प्रदेशों के अलावे अन्य देशों से यहां निवेश करके यहां के विकास में सहयोग करने जा रहे हैं।
बिहार सरकार ने फैसला किया है कि जो कंपनी बिहार में 100 करोड़ रुपए इनवेस्ट करेगी, उसको ₹1 में 10 एकड़ जमीन देंगे और उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होगी। उनको निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी।
0 Comments