दिल्ली मे मेट्रो के नए लेन की मंजूरी दिल्ली की नई सरकार ने फिरसे दी है । जिस पर मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा -

हमारी सरकार ने विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मेट्रो फेज V (ए) के तीन नए कॉरिडोर को स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2028 तक ₹12,014 करोड़ की लागत से ये परियोजनाएँ पूर्ण होंगी और राजधानी की जीवन रेखा को और सशक्त करेंगी।
📍 आर.के. आश्रम मार्ग – इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर
🚉 9 अत्याधुनिक स्टेशन
🚈 सेंट्रल विस्टा क्षेत्र से होकर गुजरेगा
🚊 दिल्ली के प्रशासनिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक क्षेत्रों को एक मजबूत मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा।
प्रतिदिन लगभग 60,000 कर्मचारियों और 2 लाख से अधिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
📍 एयरोसिटी – इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर
✈️ एयरपोर्ट तक निर्बाध और सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
🌐 दिल्ली को वैश्विक मानकों की परिवहन सुविधा से सशक्त करेगा।
📍 तुगलकाबाद – कालिंदी कुंज कॉरिडोर
🚉 3 नए स्टेशन
🚈 दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्वी दिल्ली को बेहतर और तेज़ कनेक्टिविटी
मोदी सरकार का संकल्प स्पष्ट है — मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, सशक्त राजधानी और विकसित भारत।
Editor- Amit Jha
0 Comments