CM रेखा गुप्ता ने तस्वीरें पोस्ट कर दी जानकारी -
जी.बी. पंत अस्पताल में सीटी स्कैन, नई कैथ लैब और न्यूरो आई.सी.यू. का उद्घाटन कर इन्हें जनता की सेवा में समर्पित किया।
हमारा लक्ष्य है कि विश्वस्तरीय, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचें। इसी संकल्प के साथ सरकार दिल्ली के अस्पतालों को लगातार आधुनिक बना रही है, ताकि एक स्वस्थ और विकसित दिल्ली की नींव और मजबूत हो सके।
आयुष्मान भारत के तहत ₹10 लाख तक का निःशुल्क इलाज, घर के पास फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर, और सरकारी अस्पतालों में नई मशीनों व आधुनिक सुविधाओं का विस्तार ये सभी कदम इसी सोच का हिस्सा हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Editor- Amit Jha
0 Comments