दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा -
दिल्ली में आज 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ हुआ है।
मात्र एक वर्ष में दिल्ली में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत हमारी सरकार की स्पीड और स्केल का प्रमाण है। इसका सबसे बड़ा लाभ दिल्लीवासियों को मिल रहा है, जिन्हें अब अपने ही क्षेत्र में जांच, उपचार और आवश्यक दवाइयों की सुविधा सुलभ हो रही है।
हम शीघ्र ही 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने के अपने लक्ष्य को भी पूरा करेंगे, ताकि हर नागरिक को उसके अपने क्षेत्र में भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में फ्री टेस्ट, निःशुल्क दवाइयां, उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं, कैंसर स्क्रीनिंग, टीकाकरण और मातृ-शिशु देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी जी, विधायक श्री करतार सिंह तंवर जी, निगम पार्षद श्री सुंदर सिंह तंवर सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Editor- Amit Jha
0 Comments