ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण के नौ स्टेशनों के निर्माण को लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने जमीन का चयन कर लिया है।
इन सभी स्टेशनों के दोनों तरफ प्रवेश और निकासी के इंतजाम करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से जमीन से जुड़ी जानकारी मांगी है।
जीएमआरएल ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को तीन चरणों में विभाजित किया है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो मार्ग और स्टेशन तैयार किए जाएंगे। दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण होगा। तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो तैयार किया जाएगा। पहले चरण का टेंडर आवंटित किया जा चुका है।
इसके तहत निर्माणाधीन एजेंसी ने पाइलिंग की तीन मशीन लगाकर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से बख्तावर चौक के बीच में तेज गति से काम चल रहा है। इन स्टेशनों में सेक्टर-सात, चार, पांच, अशोक विहार, सेक्टर-तीन, बजघेड़ा, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए शामिल है।
Editor- Amit Jha
0 Comments