Ticker

3/recent/ticker-posts

Delhi : दिल्ली मे छोटे बिजनेसमैन के लिए सरकार का बड़ा पहल ।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने ट्विटर पर पोस्ट कर दी जानकारी -
आज मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार और CGTMSE के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर हुए। इस फैसले से अब Micro और Small Enterprises को बिना गारंटी और बिना संपत्ति गिरवी रखे लोन मिल सकेगा। अक्सर छोटे उद्यमियों को गारंटी के बिना लोन मिलना मुश्किल होता है। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने इस समस्या का PERMANENT SOLUTION निकाल दिया है। CGTMSE 75% - 90% तक गारंटी देगा और दिल्ली सरकार अतिरिक्त सहयोग जोड़कर कुल रिस्क कवरेज को 95% तक मजबूत करेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने ₹50 करोड़ का फंड तय किया है। यह योजना मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विसेज, रिटेल और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के लिए संजीवनी साबित होगी।   इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments