पंजाब पुलिस ने अपने ही इंस्पेक्टर को किया अरेस्ट ।
FBI ने कहा था- अमेरिका में 4 लाख डॉलर की रंगदारी मांगी
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के खुलासे के बाद पंजाब पुलिस ने अपने ही एक इंस्पेक्टर पर एक्शन लिया है। तांडा के पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
FBI का आरोप है कि वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ मिलकर अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के परिवारों को रंगदारी के लिए निशाना बनाने वाले नेटवर्क का हिस्सा थे।
विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों के बाद पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
Editor- Amit Jha
0 Comments