Ticker

3/recent/ticker-posts

Farmers Protesters : क्या फिर किसान आंदोलन भारत मे बड़ा रूप लेगा या राज्य सरकार पहले ही निकालेगी समाधान।श?

पंजाब से हजारों किसान मंगलवार सुबह से दिल्ली कूच के लिए शंभू, कुंडली और खनौरी बॉर्डर पर इकट्ठा हो रहे हैं।
यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते यानी एफटीए के खिलाफ किया जा रहा है। इस समझौते के रद्द होने की मांग को लेकर देश बचाओ मोर्चा ने यह आंदोलन बुलाया है। इन सब के बीच सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी को दिल्ली में प्रस्तावित किसान महापंचायत में शामिल होने जाते समय हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। दिल्ली कूच के बीच किसान नेताओं की दो प्रमुख मांगों पर हरियाणा सरकार ने सहमति जताई है। सरकार ने हिरासत में लिए गए किसान नेताओं को रिहा करने और केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ बैठक कराने पर हामी भर दी है। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments