जब आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में बल्ले से तहलका मचाया वैभव सूर्यवंशी ने तब किसी मुख्य न्यूज चैनल्स ने इसकी जमकर तारीफ तक नही की पर जैसे ही इंडिया टीम मे सलेक्शन हुआ सारे गोदी मिडिया इस 15 साल के बच्चे के पीछे पर गए ।

इंडिया -ए के साथ खेलने गए वैभव के पहले मैच से ही निगेटिव दिगाना सुरू कर दिया , इतने सवाल दाग दिए बिचारा प्रेशर मे बेहतर स्कोर नही कर पाया फिर भी पूरे सिरीज मे सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाया लेकिन गेदी दलाल को नजाने किसकी तलबदारी करनी थी, अगले T20 खेलने पर भी इन दलालों से सवाल खड़ा करना सुरू कर दिया है ।
सिरीज हार और अपने परफॉर्मेंस से निराश वैभव मैच के बाद विपक्षी खिलाड़ी संग नोकझोंक मे फस गए बस गोदी दलाल मिडिया को यही तो चाहिए था उसने अपने पोस्ट कुछ इस तरह लिखे -
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच 15 जून (सोमवार) को दांबुला में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज का गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा. सुपर ओवर में मिली हार के बाद वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई
भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी ऐसे समय विवादों में फंसे हैं, जब वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे हैं. वैभव के आयरलैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू करने की संभावना है, लेकिन इस विवाद ने उनकी शानदार क्रिकेटिंग उपलब्धियों के बीच एक नया सवाल खड़ा कर दिया है.
इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और नतीजा सुपर ओवर में निकला. श्रीलंका-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ओवर में 16 रन बनाए. यानी इंडिया-ए को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी. वैभव सूर्यवंशी ने सुपर ओवर में सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 6 रन बनाए, लेकिन वो इंडिया-ए को जीत नहीं दिला सके.
जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगे, जबकि भारतीय खिलाड़ी निराश नजर आए. इसी दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कुछ कहा-सुनी हुई. श्रीलंका-ए के तेज गेंदबाज कुगाथास मथुलन की किसी टिप्पणी के बाद वैभव सूर्यवंशी का पारा चढ़ गया.
Editor- Amit Jha
0 Comments