विवाद पवन सिंह का पीछा करती है या पवन सिंह विवाद का पीछा करते हैं कहना मुश्किल है पर यह सत्य है कि भोजपुरी गायकी विधा मे मखमली आवाज के धनी पवन सिंह जितने ही अपने गायकी को लेकर फेमस हैं उतने ही अपने विवाद को लेकर चाहे वो उनकी नीजी जिंदगी हो या फिल्मी बाजार।

देखा जाए तो भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता है।
उनके हर प्रोग्रोम में किसी ना किसी तरह का विवाद जरूर होता है।
एक बार फिर पावर स्टार के इवेंट में हंगामा होते देखा गया। सोशल मीडिया पर पवन सिंह के कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ को बेकाबू देखा गया है।
दरअसल, पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे थे।
उन्होंने हमेशा की तरह सिंगिंग और डांसिंग से फैन्स का दिल जीतने की कोशिश की। लेकिन इवेंट में मौजूद पब्लिक पावर स्टार को देखकर क्रेजी हो गई, जिससे वहां भगदड़ मच गई। भीड़ इतनी बेकाबू हुई कि वहां रखे हुए टेबल और कुर्सियां भी टूट गईं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू किया, जिससे वहां मौजूद कई फैंस को चोट लग गई।
पवन सिंह के इवेंट में सांसद-एक्टर रवि किशन और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे। पुलिस की लाठीचार्ज से घायल हुए सचिन कुमार ने बताया कि चार पुलिसकर्मियों ने उन्हें बिना किसी वजह के पीटा. वो चुपचाप खड़े होकर सब देख रहे थे।तभी पुलिस आई और उन्हें पकड़कर पीटने लगी।
Editor- Amit Jha
0 Comments