Ticker

3/recent/ticker-posts

BCCI : भारत के नए उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के मांता पिता होगें साथ । खर्च का जिम्मा लेगी BCCI l

हाल ही मे IPL मे लगातार अपने आक्रामक अंदाज मे खेलते हुए सबसे अधिक रन मार कर स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम करने वाले वैभव भारत के पहले सबसे कम उम्र मे भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बने ।
महज 15 साल की उम्र मे IPL के एक सिरीज मे सबसे अधिक छक्के लगाकर सेलेक्टर्स का न सिर्फ ध्यान खींचा बल्की अगामी T20 अंतरराष्ट्रीय टीम मे अपना स्थान भी सुनिश्चित करा लिया । भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता राष्ट्रीय टीम के आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उनके ब्रिटेन प्रवास का पूरा खर्च वहन करने का निर्णय लिया है.बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'बोर्ड उनके माता-पिता के सभी खर्चों का ध्यान रखेगा। हमारा मानना है कि इतनी कम उम्र के खिलाड़ी के लिए परिवार का साथ होना बेहद महत्वपूर्ण है। ' भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलेगी. इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। इस अनोखे खिलाड़ी ने अपने माता पिता के साथा पूरे बिहार का नाम रौशन कर दिया । अब भार का नाम रौशन करने की जिम्मेदारी । Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments