Ticker

3/recent/ticker-posts

Bageshwar dham : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा दाबा । मैं ने परचा खोला तो मुझे जान से मार देंगे इतने बड़े लोगों का नाम है राम मंदिर चंदाचोरी मे ।

राम मंदिर चोरी मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा दावा, बोले- अभी सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे।
अयोध्या के राम मंदिर के दान और चढ़ावे में हुई कथित हेराफेरी को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बेहद सनसनीखेज दावा किया है। इंडोनेशिया में कथा कर रहे बाबा बागेश्वर ने देश की कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि यहां का कानून मकड़ी के जाले जैसा है, जिसमें सिर्फ छोटी मछलियां फंसती हैं और बड़े मगरमच्छ साफ निकल जाते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने साफ तौर पर कहा कि वे इस पूरे मामले के दोषियों को अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन अगर उन्होंने अपने दरबार की पर्ची खोलकर उन बड़े नामों का खुलासा कर दिया, तो उन्हें निपटा दिया जाएगा। खुद पर उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माना कि वे इस वक्त एक बड़े धर्मसंकट में हैं, क्योंकि सच बताने पर जान का खतरा है और चुप रहने पर लोग उनकी शक्तियों पर उंगली उठाते हैं। बता दें कि अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी की सिफारिश के बाद रामजन्मभूमि कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। जकार्ता में उमड़े भक्तों के सैलाब को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेहद आक्रामक और भावुक नजर आए। तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'दुनिया के कुछ देशों को छोड़कर बाकी देशों में कानून मकड़ी की जालों की तरह है। भारत का कानून तो ऐसा ही है। भारी चीज (मगरमच्छ) निकल जाती है और छोटी (मछली) फंस जाती है। ' राम मंदिर मामले में अब तक हुई कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि एफआईआर तो हुई है, लेकिन अभी सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गई हैं, जबकि बड़े मगरमच्छों का पकड़ा जाना अभी बाकी है।

Post a Comment

0 Comments