Ticker

3/recent/ticker-posts

INDIA IDOL 16 : इंडियन आइडल 16 से विशाल ददलानी को बाहर कर दिया गया ? जानिए क्या है पूरा सच ।

भारत के जानेमाने बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर-सिंगर विशाल ददलानी इन दिनों इंडियन आइडल 16 जज कर रहे हैं।
विशाल उन सेलेब्स में से हैं, जो हर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं। हाल ही में उन्होंने NEET पेपर लीक कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी। उन्होंने इस मुद्दे और देश की 'दयनीय स्थिति' पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा था, ऐसे जाहिल गवारों को कृपया सत्ता में मत डालिए । इसके बाद खबर आई कि उन्हें इंडियन आइडल 16 से बाहर कर दिया गया है । इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने साफ किया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने अफवाहों का मजाक उड़ाते हुए लिखा, याद रखें, ऑनलाइन दिखने वाली किसी भी चीज पर भरोसा न करें। बहुत सारा हेरफेर चल रहा है । सही के लिए लड़ते रहें और जो कहना जरूरी है, वो कहते रहें। वीडियो में ददलानी को इंडियन आइडल के सेट पर रोने का नाटक करते हुए देखा गया। फिर वो जोर से हंसने लगे और बोले कि मैं यहीं हूं बेबी। यानी विशाल ददलानी इंडियन आइडल 16 के हिस्सा हैं । Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments