अयोध्या में फिर बदला घटनाक्रम।
गोपाल ने गोविंद गिरी को दो टूक कहा ।
अयोध्या में चंपत गुट अड़ा, गोपाल राव बोले "मैं यहीं रहूंगा, कोई बाहर नहीं हुआ, गलत संदेश दिया जा रहा है"
अयोध्या से बड़ी खबर है। राम मंदिर ट्रस्ट में चल रही खींचतान के बीच गोपाल राव ने अपनी बर्खास्तगी की खबरों को सिरे से नकार दिया है। गोपाल राव ने साफ कहा है “मैं यहीं, राम मंदिर ट्रस्ट में रहूंगा।” उन्होंने दावा किया कि कोई बाहर नहीं हुआ है और बर्खास्तगी की बातें गलत हैं। राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव, जिम्मेदारियों और अंदरूनी गुटबाजी की चर्चाओं के बीच गोपाल राव का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है। उनके इस बयान से साफ संकेत है कि चंपत गुट अभी पीछे हटने को तैयार नहीं है और ट्रस्ट के भीतर टकराव की स्थिति बनी हुई है।
Editor- Amit Jha
0 Comments