Ticker

3/recent/ticker-posts

Bihar : एक था रेलवे, जी हां भारतीय रेल मे सुरक्षित यात्रा हुवा करता था , एसा आने वाले दिनों मे कहा जाएगा । दादी अपने बच्चों को कहानी सुनाएगी ।

बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार शाम रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी घटना सामने आई है।
सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर जंक्शन और रामदयालु नगर स्टेशन के बीच महज डेढ़ घंटे के भीतर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों पर पथराव किया गया। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग डर के कारण अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले ट्रेन संख्या 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मझौलिया और खबरा इलाके के पास निशाना बनाया गया। पत्थरों की चोट से ट्रेन के तीन कोचों की खिड़कियों के शीशे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के तुरंत बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को इसकी सूचना दी। वंदे भारत पर पथराव के कुछ ही देर बाद इसी रेलखंड पर चल रही ट्रेन संख्या 15550, पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14006, लिच्छवी एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए । दोनों ट्रेनों के कई कोचों के शीशे टूटने की सूचना है। लगातार तीन ट्रेनों पर पथराव की खबर मिलते ही सोनपुर मंडल और रेल सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें तुरंत मौके पर सक्रिय हुईं और जांच शुरू कर दी गई रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की जा सके। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments