लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद बीजेपी और एनडीए ने कांग्रेस और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है ।
अब कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और बीजेपी के दावों पर पलटवार किया ।
महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल सरकार पारित नहीं करा सकी।
यह बिल लोकसभा में गिरने के अगले दिन संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस और विपक्षी इंडिया ब्लॉक को महिला विरोधी बताते है
बीजेपी के नेता इसे काला दिन बता रहे हैं, देशभर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह मांग की ,कि महिला आरक्षण बिल जो 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था, उसको लागू करिए।
Editor-Amit Jha
0 Comments