Ticker

3/recent/ticker-posts

DMRC : दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे सुरू कर देगी अपनी सेवा ।

आगामी रविवार के लिए दिल्ली मेट्रो के नियम मे बदलाव।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पीएनबी सोल्जराथॉन 2026 मैराथन में भाग लेने वाले लोगों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किया है। 5 अप्रैल 2026, रविवार को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से चलनी शुरू हो जाएगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस बड़े इवेंट की वजह से DMRC ने मेट्रो की टाइमिंग में यह बदलाव किया है। दरअसल, मैराथन सुबह जल्दी शुरू होगी। जिसके लिए कई लोग देर रात या सुबह जल्दी घर से निकलेंगे। ऐसे में मेट्रो सर्विस जल्दी शुरू होने से लोगों को काफी मदद मिलेगी। DMRC ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी दी कि 5 अप्रैल को कुछ खास लाइनों पर सुबह 3 बजे से मेट्रो चलेंगी। सुबह 6 बजे तक ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 30 मिनट के अंतराल पर रहेगी। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments