Ticker

3/recent/ticker-posts

Israel : इजरायल युद्ध से पूरी दुनियां होगी प्रभावित। तेल की कमी मचा देगी त्राहिमाम।

इजरायल-ईरान जंग नहीं रुकी तो तेल के लिए दुनिया करेगी त्राहिमाम, युद्ध एक बार 300% तक बढ़ा चुका है।
6 दिन पहले सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको (Aramco) की रास तानूरा रिफाइनरी (Ras Tanura Refinery) पर हमला और अब बहरीन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी (BAPCO) पर हमला। ईरान ने एक बार फिर ग्‍लोबल तेल सप्‍लाई चेन पर बड़ा वार किया है। इजरायल और अमेरिका के साथ छिड़ी जंग में ईरान ने कच्‍चे तेल की कीमतों में लगी आग को हवा देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा। होर्मूज जलडमरूमध्‍य में तेल सप्‍लाई का रास्‍ता रोकने से पहले ही तेल सप्‍लाई बाधित है। इन परिस्थितियों के बीच तेल की कीमतें 115 डॉलर/बैरल के पार पहुंच गई है। कुल जमा निचोड़ यही कि दुनिया में जब भी कहीं जंग छिड़ती है, उसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है। दो-चार-10 नहीं, बल्कि पिछले 50 सालों का इतिहास पलट कर देख लीजिए, युद्ध की हर चिंगारी ने कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आग लगाई है। आज फिर से वही मंजर है अब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से सोमवार को कुछ ही घंटों के भीतर कच्चे तेल की कीमत 25% से ज्यादा उछल गई। पिछले दो हफ्तों में ही क्रूड ऑयल की कीमतें करीब 50% बढ़ चुकी हैं। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments