Ticker

3/recent/ticker-posts

Delhi : विधानसभा परिसर का नवीनीकरण क्यूं किया ? इसे अच्छा क्यू बना दिया ? पुर्व CM हाजिर हों ।

आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होकर फांसी घर विवाद पर अपना पक्ष रखेंगे।
इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और उन्होंने मंगलवार को समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी उपस्थिति की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने कार्यवाही को लाइव-स्ट्री करने की मांग की है। केजरीवाल ने एक्स पर समिति के सामने पेश होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'आज दिल्ली विधान सभा की प्रिविलज कमेटी के सामने दोपहर तीन बजे पेश होऊंगा. उन्होंने मुझे 'फाँसी घर' पर चर्चा के लिए बुलाया है। दरअसल, ये विवाद साल 2022 का है और दिल्ली विधानसभा परिसर के एक हिस्से के नवीनीकरण से जुड़ा है. जिसे AAP सरकार ने ब्रिटिश काल के फांसी घर के रूप में उद्घटित किया था. आप ने इसे ऐतिसाहिक महत्व के रूप में प्रस्तुत किया था, लेकिन बीजेपी ने दावा किया कि ये कोई फांसी घर नहीं, बल्कि एक साधारण टिफिन रूप था। वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए विशेषाधिकार समिति को जांच सौंपी थी। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments