Ticker

3/recent/ticker-posts

BIHAR : बिहार मे कल क्या गेम करेंगे नीतीश कुमार। अभी तक के अनुमान से राज्यसभा के लिए नितीश पर दबाव।

सूत्रों के अनुसार- राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार कल नामांकन कर सकते हैं, बेटे निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम ।
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि सीएम नीतीश कुमार कल सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उनके साथ रामनाथ ठाकुर भी जदयू उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरेंगे। पार्टी नेतृत्व की ओर से जदयू के प्रमुख नेताओं को नामांकन के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर अब लगभग मुहर लग गई है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी नामांकन दाखिल करेंगे। आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के साथ ही बिहार में नए सिरे से सरकार गठन के फार्मूले पर मंथन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल पटना में मौजूद रहेंगे और नामांकन के समय उपस्थित रह सकते हैं। नामांकन के बाद नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक होने की संभावना है। इसी बैठक में नई सरकार के गठन के फार्मूले पर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी का मुख्यमंत्री हो सकता है, जबकि जदयू को दो डिप्टी सीएम पद मिल सकते हैं। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments