Ticker

3/recent/ticker-posts

Bangal : बंगाल मे चुनाव है इस बात का प्रमाण ED लगातार दे रहा है । सिर्फ बंगाल नही 5 राज्यों मे ED अपना काम ततपर्ता से सुरू कर चुकी है और किसी भी चुनाव ने 2014 के बाद ED की जिम्मेदारी क्या होती है यह जतना से छुपी नही है ।

ED की कार्रवाई कही तेज है तो समझ लो वहां चुनाव होने वाल है और उस वक्त गैर भाजपाई की गैर नही ।
एसा ही कुछ बंगाल मे देखने को मिल रहा है । ED ने अपने ऑफिशियल ट्विटर X पर पोस्ट कर जानकारी दी - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने दिनांक 16/03/2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी एवं दुर्गापुर स्थित मेसर्स टेक्नोसोलिस इन्फॉर्मेटिक्स लिमिटेड, श्रीमती सुरश्री कर, सुभाजित चक्रवर्ती एवं अन्य से संबंधित कुल 16 परिसरों पर तलाशी अभियान संचालित किया। तलाशी के दौरान लगभग ₹2.5 करोड़ मूल्य के सावधि जमा (एफडी), स्वर्ण मुद्राएँ, क्रिप्टोकरेंसी के साथ-साथ अनेक अपराध संकेती दस्तावेज़ एवं डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, ₹20 करोड़ से अधिक मूल्य की कई अचल संपत्तियाँ, जैसे भूमि, होटल, रिसॉर्ट आदि, की पहचान की गई है, जिन्हें आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित किया गया है। आगे, तलाशी के दौरान 02 बांग्लादेशी पासपोर्ट तथा एक मर्सिडीज सहित 04 उच्च श्रेणी के वाहन भी जब्त किए गए। सिलीगुड़ी स्थित एक परिसर से विभिन्न ब्रांडों की कुल 88 शराब की बोतलें भी बरामद की गईं, जिन्हें पश्चिम बंगाल आबकारी विभाग को सुपुर्द किया गया, जो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने हेतु ईडी के योगदान का एक हिस्सा है। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments