दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान से सभी को हैरान कर दिया।
दरअसल, एक कार्यक्रम में उन्होंने दिल्ली के एक्यूआई की तुलना गैस चैंबर से कर दी। उन्होंने कहा, 'उप्र में तेजी से विकास हो रहा है, इसके बावजूद घुटन भरा माहौल नहीं है।आप दिल्ली जाइए। क्या हालत है? ऐसा लगता है कि वहां गैस चैंबर है। हालत खराब है। आप हवा में सांस नहीं ले पाएंगे और आंखों में जलन होगी। वहां के डॉक्टर का कहना है कि जिन्हें अस्थमा और दूसरी बीमारियां हैं, बुजुर्ग और बच्चे, उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्या यही जिंदगी है?"। सीएम ने कहा कि जब भी पर्यावरण के साथ कोई छेड़छाड़ होगी, ऐसी ही स्थिति पैदा होगी।
अब इस बयान ने तुल पकर लिया है ।
Editor- Amit Jha
0 Comments