आसमान मे होने वाले प्राकृतिक दृश्य ने वैज्ञानिक को भी अचंभे मे उस वक्त डाल दिया जब रूस के आसमान मे एक साथ 4 चांद दिखे ।
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आसमान में एक बेहद अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिली, जिसने लोगों और वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। यहां एक ही समय पर आसमान में चार चांद नजर आए, जिसे लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया।
असल में यह कोई चार असली चांद नहीं थे, बल्कि ठंडी हवा में मौजूद बर्फ के क्रिस्टल चांद की रोशनी को मोड़ देते हैं। इससे असली चांद के दोनों तरफ नकली चांद जैसे चमकीले धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इस घटना को ‘मून डॉग’ या ‘मॉक मून’ कहा जाता है। सेंट पीटर्सबर्ग में मौसम की खास परिस्थितियों की वजह से एक साथ कई मून डॉग बने, जिससे ऐसा लगा जैसे आसमान में चार चंद्रमा चमक रहे हों।
Editor- Amit Jha
0 Comments