Ticker

3/recent/ticker-posts

Himachal : AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट का बवाल हिमालय पोहचा जब दिल्ली ने हिमालय मे दादागिरा दिखाई तो हिमालय पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार।

AI इइम्पैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है।
इस केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शिमला से तीन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन आरोपियों को दिल्ली लाने के दौरान मामला तब उलझ गया, जब हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम को बीच रास्ते में रोक लिया। जानकारी के अनुसार, सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के एक होटल से हिरासत में लिया गया था। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उन्हें दिल्ली लाया जा रहा था। इसी दौरान हिमाचल पुलिस ने यह कहते हुए गाड़ियां रोक दीं कि उन्हें पहले से इस ऑपरेशन की सूचना नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में करीब 15 पुलिसकर्मियों को भी हिरासत में लिया गया। यह मामला 20 फरवरी को हुए उस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने शर्ट उतारकर विरोध जताया था। पुलिस ने इस घटना को गंभीर मानते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष Uday Bhanu Chib और पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता Bhudev Sharma को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments