आम आदमी पार्टी द्वारा CM रेखा गुप्ता के बेतुकी बातों पर ट्रोल करने पर कहा ।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक न्यूज से खास बातचीत में आम आदमी पार्टी के आरोपों पर जवाब देते हुए पिछली सरकारों को घेरा है।
उन्होंने कहा कि AAP को कुछ भी पूछने का अधिकारी नहीं है। 11 साल तक आप सत्ता में थे तो आपको लगता था कि सबकुछ सही है।
15 साल की सरकारें जबतक थीं तब सबकुछ सही है। 27 साल बाद बीजेपी को जनता ने चुना तो आप जनता पर आक्षेप लगा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी पर लगा रहे हैं। ये सोचने की बात है। अपनी नाकामियों को किसके पीछे छिपा रहे हैं? उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलने के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लड़ाई क्रेडिट की है।
उनसे पूछा गया कि आदमी पार्टी की ओर से लगातार आपकी बतुकी बातों के ऊपर निशाना साधा जा रहा है। कहा जा रहा है कि सिर्फ भाषणबाजी और फोटोबाजी वाली सरकार है। धरातल पर कुछ काम नजर नहीं आ रहा है। इस सवाल पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-
''विपक्ष इस वक्त बेरोजगार हो गया है। जनता ने उन्हें नकार दिया है। यहां तक छोटे-छोटे काम भी जो वो नहीं कर पाए थे, आज जनता उनको कोस रही है। आप किसी भी काम को उठाकर देख लीजिए। जब वो बात करते हैं कि पानी भर गया है। मैं पूछती हूं कि पानी किसके कार्यकाल में भरा। आपकी सरकार 11 साल तक थी, आपने सीवर लाइन नहीं डाला, आपने पानी निकासी का कोई साधन नहीं बनाया। आज आप वर्तमान के सरकार को कहते हैं कि आपकी कमी है।
Editor- Amit Jha
0 Comments