दिल्ली सरकार ने कई वर्षों पहले भर्ती को लेकर नोटिस जारी किया था पर दिल्ली मे पुलिस केन्द्र के आधीन होने के कारण अमल नही हो पाया था ।
अब दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस में भर्ती से जुड़े नियमों में अहम बदलाव को मंज़ूरी दे दी है।
दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 के नियम-9 में संशोधन करते हुए पूर्व अग्निवीरों को पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद पर भर्ती के लिए विशेष प्रावधान जोड़े गए हैं।
संशोधन के तहत दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
इसके साथ ही पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से छूट और ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की राहत भी प्रदान की जाएगी। खास बात यह है कि अग्निवीर योजना के पहले बैच से जुड़े उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष तक की आयु छूट मिलेगी।
Editor- Amit Jha
0 Comments