बेहद शर्मनाकबयान , मुझे जवान और हैंडसम मर्द नहीं, औरतें पसंद हैं'
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बनाए गए नए संगठन बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक 19 फरवरी को वाशिंगटन में हुई। यहां ट्रंप ने UN, नोबेल शांति पुरस्कार, जवान और हैंडसम पुरुषों समेत कई बातों पर भाषण दिया।
वॉशिंगटन डीसी में यूनाइडेट स्टेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ पीस में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने बैठक में शामिल होने के लिए पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना का धन्यवाद किया। ट्रंप ने कहा, “राष्ट्रपति, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप युवा और हैंडसम हैं। युवा और हैंडसम होना हमेशा अच्छा लगता है।” इसके बाद उन्होंने कहा, “इसका मतलब यह नहीं कि हमें आपको पसंद करना ही पड़े। मुझे युवा और हैंडसम पुरुष पसंद नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा, “महिलाएं? वे मुझे पसंद हैं। पुरुष, नही मुझे उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है,” और इसके बाद ट्रंप हल्का मुस्कुरा दिए ।
राष्ट्रपति पद की गरिमा क जरासा परवाह किए बिना एसा बोलना कितना उचित?
Editor - Amit Jha
0 Comments