चुनाव नजदीक है , पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।
एक कार्यक्रम मे उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत महिलाओं के खातों में एक साथ तीन महीने की सत्कार राशि एक जुलाई को पहुंच जाएगी।
योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में एडवांस राशि के साथ अप्रैल से देय बकाया रकम सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 4,500 रुपये और सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए 3,000 रुपये की पहली किस्त (तीन महीने की आर्थिक सहायता के बराबर) एक जुलाई को उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।
कमरतोड़ महंगाई के समय सरकार की यह सहायता राशी जनता के लिए सूखे मे पहली बरसात की तरह होगी पर महिलाओं के लिए पंजाब मे यह पहला मौका होगा जब सरकार से सीधे मासिक सहायता राशी उनके खाते मे जमा होगी ।
Editor-Amit Jha
0 Comments