Ticker

3/recent/ticker-posts

Bangal : चुनाव से पहले जीत पक्की करनी हो , चुनाव आयोग का SIR है न ।

पिछले करीब 2 सालों मे भारत मे जहां भी चुनाव हुआ है SIR ने अपना कमाल दिखाया है ।
चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल SIR में विचाराधीन 60 लाख से अधिक मामलों का विस्तृत डेटा जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया में अब तक कुल 90.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। आयोग ने पहली बार जिलावार तरीके से नाम जोड़ने और हटाने (Addition/Deletion) की जानकारी भी साझा की है, जिससे पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। बंगाल में मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया तीन बड़े चरणों में पूरी हुई है। दिसंबर 2025 में जब प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार हो रहा था, तब 58.2 लाख नाम हटाए गए थे इसके बाद फरवरी 2026 में अंतिम सूची के प्रकाशन तक 5.46 लाख और नाम हटाए गए। वर्तमान में न्यायिक अधिकारियों के हस्तक्षेप और विस्तृत जांच के बाद 27 लाख से अधिक नामों को हटाने का फैसला लिया गया है, जिससे कुल संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments