बुलेटप्रूफ अगस्ता सौ करोड़ी का हेलीकॉप्टर पर सवार CM योगी ।
यूपी सरकार के बेड़े में शामिल हुआ इटली की लियोनार्डो हेलीकॉप्टर कंपनी का सबसे एडवांस अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर।
अगस्ता हेलीकॉप्टर के लिए तीन पायलट कैप्टन अमित कुमार भूटानी, कैप्टन अक्षय जायसवाल और कैप्टन राजेश कुमार शर्मा ने इटली जाकर स्पेशल ट्रेनिंग ली है। पायलट के प्रशिक्षण पर 50.40 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
अगस्ता 278 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है। हेलीकॉप्टर की बॉडी बुलेटप्रूफ है और इसमें मशीनगन फिट करने की सुविधा भी है।
हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ 15 लोगों के बैठने की क्षमता है।इसका केबिन 8.3 फीट चौड़ा 6.1 फीट ऊंचा है जो किसी भी हेलीकॉप्टर का सबसे बड़ा केबिन है।
हेलीकॉप्टर में तीन ताकतवर इंजन लगे हैं।
अगस्ता हेलीकॉप्टर में हवा में इंजन ईंधन भरने की क्षमता है।
अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर है जिसका नेविगेशन सिस्टम दुनिया का सबसे एडवांस सिस्टम है। ये हेलीकॉप्टर क्रैश प्रूफ है।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे हैं।
Editor- Amit Jha
0 Comments