Ticker

3/recent/ticker-posts

Delhi : गैस के कालाबाजारी के जाल का दिल्ली मे खुलासा । कई BJP नेता शामिल, भाजपा सरकार होने का उठा रहे फायदा पुलिस से मिल रही सुरक्षा ।

सोशल मिडिया पर देश मे गैस की कमी नही का लगातार पोस्ट करने वाले ही गैस जमाखोरी के सरगना ।
दिल्ली में LPG गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आया है। एक जांच में राजधानी के कई इलाकों में BJP नेता द्वारा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश हुआ है। सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को गैस सिलेंडर पाने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इसी बीच जांच में सामने आया कि कुछ लोग बड़ी संख्या में सिलेंडर जमा करके उन्हें ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं। जांच के दौरान दिल्ली के नरेला, जसोला विहार और संगम विहार जैसे इलाकों में ऐसे स्थान मिले जहां दर्जनों एलपीजी सिलेंडर एक साथ जमा करके रखे गए थे। कई जगहों पर बिना बुकिंग स्लिप के सिलेंडर बेचे जा रहे थे और ग्राहकों से नकद पैसे लिए जा रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में सिलेंडर से थोड़ी-थोड़ी गैस निकालकर भी बेचा जा रहा था, जिससे ग्राहकों को अधभरे सिलेंडर मिल रहे थे। इस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ छोटे दुकानदार और डीलर घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों को बाजार से अलग करके उन्हें ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं। कई जगह छोटे सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग भी की जा रही थी, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक हो सकता है। घनी आबादी वाले इलाकों में इस तरह गैस का अवैध भंडारण और रिफिलिंग किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर गैस एजेंसियां नियमों के अनुसार ही सिलेंडर दे रही हैं, तो इतनी बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर काले बाजार तक कैसे पहुंच रहे हैं। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments