RBI ने गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जो अब एक फ्रेमवर्क लिस्ट के तहत रखे जाएंगे
।

इस लिस्ट में आलू-टमाटर और प्याज को भी।
भारतीय रिजर्व बैंक के एमपीएसी बैठक के तहत शुक्रवार को कई बड़े फैसले लिए गए, जिसमें सबसे खास फैसला रेपो रेट को लेकर था।
आरबीआई ने रेपो रेट को अनचेंज रखा है, जिसका मतलब है कि अब आपके लोन की ईएमआई नहीं बढ़ेगी।
वहीं आरबीआई ने एमएसएमई बिजनेस के लिए लोन का अमाउंट बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया ।
इन सबके अलावा, RBI ने सोने और चांदी को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है।
रिजर्व बैंक ने कहा कि इनफ्लेशन मॉनिटरी फ्रेमवर्क (महंगाई निगरानी ढांचा) प्याज औरटमाटर जैसी पारंपरिक रूप से निगरानी की जाने वाली वस्तुओं के साथ-साथ सोने और चांदी की कीमतों को भी इसमें शामिल किया है।
सोने और चांदी की ऊंची कीमतों ने केंद्रीय बैंकों को इसे महंगाई निगराी दायरे में शामिल करने के लिए प्रेरित किया है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम का उद्देश्य ग्लोबल प्राइस में बदलाव और घरेलू उपभोग से अत्यधिक प्रभावित अर्थव्यवस्था में महंगाई के दबावों का अधिक व्यापक आकलन प्रदान करना है।
इससे सोने-चांदी की कीमतों पर कोई असर नहीं होगा।
Editor- Amit Jha
0 Comments