Ticker

3/recent/ticker-posts

Delhi : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर बरा आरोप।

नितिन नवीन ने AI समिट मे कांग्रेस द्वारा PM is Compromised प्रोटेस्ट का जवाब देते हुए कहा -
मैं नेहरू-गांधी परिवार के कॉम्प्रोमाइज की कहानी आपसे साझा कर रहा हूं। एक समय था जब नेहरू जी ने खुद कहा था कि देश की 45 करोड़ जनता liability है। इतिहास गवाह है कि नेहरू जी का कार्यालय कैसे CIA व अन्य विदेशी एजेंसियों के लिए खुली किताब की तरह था। 1954 में नेहरू जी ने किस प्रकार से बिना किसी रिवार्ड के तिब्बत में भारत के अधिकार को चीन को सौंप दिया, ये हम जानते हैं। पंचशील की आड़ में किस प्रकार से अक्साई चीन का कब्जा मान लिया गया। यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में किस प्रकार से पत्र लिखकर चीन को स्थायी सदस्यता देने की वकालत की गई, वो भी हमने देखा है। इंदिरा गांधी के समय अमेरिकी राजदूत ने माना था कि CIA ने कांग्रेस को चुनाव में प्रचार करने के लिए पैसा दिया। शिमला समझौते के तहत 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बिना PoK पर कब्जा लिए हुए छोड़ देना, आखिर किस कॉम्प्रोमाइज मिशन के तहत किया गया था? राजनीतिक रूप से कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को दे देना इंदिरा गांधी के कॉम्प्रोमाइज मिशन को दिखाता है। राजीव गांधी के समय हम लोगों ने देखा कि बोफोर्स कांड के आरोपी ओतावियो क्वात्रोची को बचाया गया और भोपाल गैस कांड में हजारों भारतीयों के हत्यारे वारेन एंडरसन राजकीय विमान से सुरक्षित देश से बाहर निकाल दिया गया था। सोनिया गांधी ने अपने पूरे राजनीतिक कार्यकाल में, यानी 2004 से 2014 के बीच नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के माध्यम से 'सुपर प्रधानमंत्री' बनकर समानांतर सरकार और कैबिनेट का संचालन किया। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की सरकार और जॉर्ज सोरोस से फंडिंग करवाना। निश्चित रूप से ये उनके कॉम्प्रोमाइज मिशन को दिखाता है। राहुल गांधी ने 247 से अधिक विदेशी यात्राएं की हैं, लेकिन आधे से अधिक यात्राओं की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को नहीं देना, आखिर किस कॉम्प्रोमाइज मिशन के तहत हो रहा था? Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments