Ticker

3/recent/ticker-posts

Delhi : दिल्ली मे EV का 500 इलेक्ट्रिक बसों का खेमा जुरने से अब आधिकारिक रूप से 4000 से अधिक बसें रजिस्टर्ड रूप से दिल्ली मे संचालित है ।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उपस्थिती मे दिखाई हरी झंडी ।
रेखा गुप्ता ने ट्विटर कर कहा - रामलीला ग्राउंड से आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिननवीन जी के करकमलों द्वारा दिल्ली को 500 नई इलेक्ट्रिक बसें समर्पित की गईं। दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है जब एक साथ 500 नई इलेक्ट्रिक बसें परिवहन व्यवस्था में जोड़ी गई हैं। बीते एक वर्ष में हमारी सरकार ने लगातार डीटीसी के बेड़े में नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की हैं। इन नई EV बसों के जुड़ने से अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 4000 से अधिक हो गई है और 2028 तक डीटीसी की सभी बसें EV करने के लक्ष्य की ओर हम तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। यह पहल न केवल दिल्ली की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्वच्छ हवा, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम भी सिद्ध होगी। साथ ही, आज दिल्ली और पानीपत के बीच इलेक्ट्रिक अंतरराज्यीय बस सेवा का शुभारंभ किया गया है जिससे दोनों राज्यों के हजारों यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को जन-जन की पहली पसंद बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी, कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, श्री आशीष सूद जी, श्री पंकज सिंह जी, श्री रविंद्र इंद्राज जी, श्री कपिल मिश्रा जी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments