Ticker

3/recent/ticker-posts

Delhi. : दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 15 हजार बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की ।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा आज दिल्ली के 15 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
यह सहायता दिल्ली के 857 स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तक पहुंच रही है, जिसके लिए ₹12 करोड़ 40 लाख से अधिक की राशि जारी की गई है। साथ ही त्यागराज स्टेडियम से दिल्ली के गांवों में अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया। दिल्ली सरकार श्रम शक्ति का सम्मान करते हुए अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। श्रमिक भाइयों-बहनों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, उनके वर्तमान को सशक्त और उनके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का कार्य निरंतर जारी है। Editor- Amit Jha

Post a Comment

0 Comments