यूपी के प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन के बीच टकराव खत्म नहीं हो रहा है। वसंत पंचमी के बड़े स्नान के दिन अब तक यानी 1 बजे तक शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्नान के लिए नहीं निकले हैं।
उन्होंने कहा-
जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक मैं स्नान नहीं करूंगा। प्रशासन नोटिस-नोटिस खेल रहा है। अभी मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ है, तो मैं वसंत का स्नान कैसे कर लूं?
उनके शिष्यों ने बताया कि आज सुबह से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें तेज बुखार है। इस वजह से वह अपनी वैनिटी वैन में ही हैं। एक बार भी बाहर नहीं आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,विवाद की वजह से अविमुक्तेश्वरानंद मेले में अपने शिविर लाए गए सवा लाख शिवलिंग भी स्थापित नहीं कर पाए। आश्रम में मौजूद उनके शिष्यों ने बताया कि शंकराचार्य जहां भी जाते हैं, वहां आश्रम में पहले शिवलिंग की स्थापना की जाती है। श्रद्धालु इसके दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया है।
Editor- Amit Jha
0 Comments