हादसे के सिकार विमान चालक की तस्वीर संग जानकारी -
महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया।
उनका प्लेन कैप्टन शांभवी पाठक उड़ा रही थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार कैप्टन शांभवी पाठक की शुरुआती पढ़ाई भारत में ही हुई।
उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में बीएससी की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद पायलट बनने के लिए शांभवी पाठक ने न्यूजीलैंड का रुख किया। उन्होंने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ली। साल 2018 से 2019 के बीच उन्होंने यहां प्रोफेशनल फ्लाइंग की बारीकियां सीखीं।
यहीं से उन्हें न्यूजीलैंड सिविल एविएशन अथॉरिटी का कमर्शियल पायलट लाइसेंस भी मिला।
Editor- Amit Jha
0 Comments